प्राचीन इतिहास
महाभारत कालीन हस्तिनापुर नगर में स्तिथ श्री कर्ण मंदिर में सभी धर्मानुरागी बन्धुओ का स्वागत है। हस्तिनापुर नगर में स्तिथ मंदिर का इतिहास 5000 वर्ष से भी ज्यादा प्राचीन है
हस्तिनापुर स्तिथ श्री कर्ण मंदिर भगवान महादेव का सिद्ध पीठ है। इस मंदिर की स्थापना स्वयं दानवीर कर्ण ने की थी तथा इन्द्र को कवच एवं कुंडल दान देने की एतिहासिक घटना इसी मंदिर प्रांगन में हुई थी। स्वयं दानवीर कर्ण नित्यप्रति इस मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने आते थे। वर्तमान में भी समस्त विश्व से धर्मानुरागी बंधू मंदिर में आते है और भगवान रुद्रेश्वर उनकी मनोकामनाये पूर्ण करते है।
मंदिर में प्राचीन शिव लिंग वर्तमान में भी स्थापित है।